Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की, कहा- राज्य नहीं संभल रहा तो सीएम दें इस्तीफा

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए चिराग पासवान ने सरकार पर निशाना साधा है. कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी इस्तीफे की मांग की जा रही है. बेगूसराय, भागलपुर और सोमवार को वैशाली जिले में फायरिंग के बाद चिराग पासवान ने कहा कि अगर सीएम से बिहार नहीं संभल रहा है तो तुरंत उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. साथ ही चिराग ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की हैं. पढ़ें - चुनावों">https://lagatar.in/efforts-to-curb-black-money-in-elections-cec-writes-to-law-ministry-limit-on-donations-should-be-fixed/">चुनावों

में काले धन पर रोक लगाने की कवायद, CEC ने कानून मंत्रालय को पत्र लिखा, चंदे की सीमा तय हो…
इसे भी पढ़ें - PLFI">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-seven-people-who-cheated-plfi-supremo-dinesh-gope-by-showing-them-dummy-weapons/">PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप को डमी हथियार दिखाकर ठगने वाले सात लोगों से ED करेगी पूछताछ

बिहार नें कानून व्यवस्था समाप्त हो चुका है

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में वर्तमान में जो स्थिति बनी हुई है उसे देखकर लग रहा है कि बिना देर किये हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि बिहार नें कानून व्यवस्था समाप्त हो चुका है. वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपनी जवाबदेही लेने को तैयार नहीं है. उन्हें अपनी जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए. इसे भी पढ़ें - आकाशीय">https://lagatar.in/23-people-died-in-bihar-due-to-lightning-many-people-including-8-children-were-scorched/">आकाशीय

बिजली गिरने से बिहार में 23 लोगों की मौत, 8 बच्चे समेत कई लोग झुलसे

बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि डबल जंगलराज चल रहा

चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार जहां से चाहे यूपी, झारखंड, पंजाब, हरियाणा से चुनाव लड़ें. उन्होंने कहा कि बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है. अपराध बढ़ गये है. अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है. बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि डबल जंगलराज चल रहा है. बिहार में पिछले कुछ दिनों में ऐसी घटना हुई है. जिससे कभी हमने सपने में भी नहीं सोचा था. बेगूसराय में दो लोगों ने सड़क पर खुलेआम निर्दोष लोगों पर फायरिंग की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कह रहे हैं कि बिहार में दिखा अब देश में दिखेगा क्या यही अपराध अब देश में दिखेगा? इसे भी पढ़ें - अगले">https://lagatar.in/ipo-will-rain-in-the-next-12-months-70-companies-will-launch-ipo/">अगले

12 महीने IPO की होगी बारिश, 70 कंपनियां लॉन्च करेंगी आईपीओ

नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव  जीतकर दिखाये राष्ट्रीय पुरस्कार देगी

बता दें कि चिराग पासवान से पहले बीजेपी ने भी नीतीश कुमार के यूपी से चुनाव लड़ने पर तंज किया था. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा था कि नीतीश कुमार यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं. वह बिहार में कहीं से विधानसभा चुनाव जीतकर दिखा दें सरकार उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार देगी. बीजेपी ने कहा नीतीश कुमार ने 17 साल से बिहार में कोई चुनाव नहीं लड़ां और वह यूपी में चुनाव लड़ने की बात करते हैं. वहां वह अपनी जमानत नहीं बचा पायेंगे. इसे भी पढ़ें - MLA">https://lagatar.in/income-tax-department-filed-a-reply-in-the-high-court-on-the-petition-related-to-the-property-investigation-of-mla-dhullu-mahto/">MLA

ढुल्लु महतो की संपत्ति जांच से जुड़ी याचिका पर आयकर विभाग ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही