Search

 
 
 

बेगूसराय : चौर में डूबकर किशोर की मौत, पसरा मातम

बिहार से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है. ताजा मामला बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार को जानवर को धोने चौर में उतरे किशोर की डूबने से मौत हो गई.
 

Begusarai : बिहार से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है. ताजा मामला बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार को जानवर को धोने चौर में उतरे किशोर की डूबने से मौत हो गई.

 

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर निवासी घनश्याम महतो का बेटा रोहित कुमार बेगूसराय के उदयपुर गांव में अपने नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई करता था. हाल ही में उसने आठवीं क्लास की परीक्षा पास की थी. 

 

शनिवार को वह अपने भाई के साथ जानवरों को धोने के लिए चौर में उतरा था. तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया. रोहित का भाई आसपास के लोगों को मदद के लिए आवाज देने लगा. लोग जबतक कुछ समझ पाते बहुत देर हो चुकी थी. रोहित को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद रोहित को मृत घोषित कर दिया.

 

किशोर की मां शादी समारोह में शामिल होने के लिए उदयपुर गांव आई हुई थी. सबका रो-रोकर बुरा हाल है. शादी समारोह के बीच घर के चिराग के चले जाने से मातम का माहौल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही