Search

 
 
 

पटना : पप्पू यादव के विवादित बयान पर जदयू नेत्री ने थाने में की शिकायत

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने बयानों को लेकर एक बार फिर विवादों में है. उन्होंने हाल ही में महिलाओं को लेकर एक बयान दिया था. जिसके बाद हर तरफ से उनकी आलोचना शुरू हो गई है.
 

Patna : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने बयानों को लेकर एक बार फिर विवादों में है. उन्होंने हाल ही में महिलाओं को लेकर एक बयान दिया था. जिसके बाद हर तरफ से उनकी आलोचना शुरू हो गई है. 

 

बयान को लेकर जदयू नेत्री रीना कुमारी ने पटना के शास्त्रीनगर थाने में शिकायक की है. सांसद पर आरोप लगाया है कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है, जिससे महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंची है.

 

दरअसल पप्पू यादव ने कुछ दिन पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 90 प्रतिशत महिलाएं नेताओं के कमरे में गए बिना राजनीति नहीं कर सकती है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि राजनीति में महिलाओं के साथ शोषण होता है और इसमें नेता सबसे आगे है. इसे कई लोगों ने महिलाओं के संघर्षों का अपमान बताया था. जबकि कुछ लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी.

 

इस बयान पर बिहार राज्य महिला आयोग ने सांसद को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब देने को कहा था. साथ ही साथ सांसद की सदस्यता रद्द की भी मांग की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही