Search

 
 
 

बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी ने किया विश्वास मत हासिल, तेजस्वी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है. सदन की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई. विधानसभा में एनडीए के पास करीब 201 विधायकों का समर्थन है, जबकि बहुमत के लिए 122 का आंकड़ा जरूरी है.
 

Patna : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है. सदन की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई. सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री, नीतीश कुमार, भाजपा समेत सभी सहयोगी दल का आभार जताया. आज विशेष सत्र के दौरान उन्हें एनडीए के विधायकों का समर्थन मिला. विधानसभा में एनडीए के पास करीब 201 विधायकों का समर्थन है, जबकि बहुमत के लिए 122 का आंकड़ा जरूरी है.  स्पीकर प्रेम कुमार ने नई सरकार को बधाई दी.

 

तेजस्वी यादव ने नई सरकार को बधाई देते हुए भाजपा और नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय 25 से 30 का नारा देकर मुख्यमंत्री को फिनिश कर दिया. तेजस्वी यादव ने यह भी कहा था कि सम्राट चौधरी लालू जी की पाठशाला के हैं, जिस पर सीएम सम्राट ने करारा जवाब दिया है.

 

इस पर तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं होती है. मैं यहां सब के आशीर्वाद से बैठा हूं. लालू जी को भी नीतीश कुमार जी ने ही मुख्यमंत्री बनाया था. ऐसे में कोई किसी की पाठशाला का नहीं होता है, ये लोकतंत्र है.


बिहार में 20 सालों से एनडीए की सरकार है. इस सरकार ने महिलाओं की चिंता की, किसानों और सबसे ज्यादा सुशासन स्थापित किया. हमारे नीतीश कुमार जी चाहते हैं कि बिहार समृद्ध बने. जिस तरह से उन्होंने 3सी (करप्शन, क्राइम और कम्युनिज्म) से कॉम्प्रोमाइज नहीं किया, ठीक उसी तरह यह सरकार भी नहीं करेगी. सरकार अब भी नीतीश कुमार के रास्ते पर चलेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही