Search

 
 
 

दरभंगा: बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई घायल

जिले के बिरौल थाना क्षेत्र स्थित मकसूदनपुर गांव में देर रात दो पक्षों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई. इस घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
 

Darbhanga : जिले के बिरौल थाना क्षेत्र स्थित मकसूदनपुर गांव में देर रात दो पक्षों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई. इस घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

छोटी कहासुनी ने लिया बड़ा रूप


जानकारी के अनुसार, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद शुरू हुआ मामूली विवाद धीरे-धीरे बढ़कर झड़प में बदल गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और पत्थरबाजी व मारपीट शुरू हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

पुलिस ने संभाला मोर्चा


घटना की सूचना मिलते ही बिरौल के डीएसपी प्रभाकर तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हालात को नियंत्रित किया और लोगों को शांत कराया.

 

घायलों का चल रहा इलाज


सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार, दो घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर किया गया है.

 

जांच जारी, गांव में पुलिस तैनात


पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल गांव में पुलिस कैंप कर रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही