Search

 
 
 

Box Office पर ‘भूत बंगला’ का जलवा, वर्ल्डवाइड कमाई 135.45 करोड़

एक्टर अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत की थी. वहीं इस फिल्म की सीधी टक्कर ‘धुरंधर 2’ से हो रही है  .आइए जानते हैं फिल्म का अब तक कितने की कलेक्शन किया है
 

Lagatar desk  : एक्टर अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत की थी. वहीं इस फिल्म की सीधी टक्कर ‘धुरंधर 2’ से हो रही है  .आइए जानते हैं फिल्म का अब तक कितने की कलेक्शन किया है.

 

आपको बतादे की फिल्म भूत बंगला’ ने अब तक वर्ल्डवाइड 135.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसमें से 35.50 करोड़ रुपये ओवरसीज से आए हैं.

 

भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 99.95 करोड़ रुपये रहा, जबकि इंडिया नेट कलेक्शन 84.05 करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का प्रदर्शन बड़े पैमाने पर हुआ है एक दिन में 10,506 शोज तक दिखाए गए, जो ‘धुरंधर 2’ से कहीं ज्यादा हैं.

 

कुछ समय पहले तक ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थी, लेकिन ‘भूत बंगला’ की एंट्री ने इकवेशन बदल दिया. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ एक हफ्ता हुआ है, लेकिन इसने कमाई के मामले में धूम मचा दी है.

 

क्यों पसंद आ रही है ‘भूत बंगला’


फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह इसका हॉरर-कॉमेडी जॉनर है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. प्रियदर्शन की कॉमिक टाइमिंग और मजबूत निर्देशन ने फिल्म को खास बना दिया है. फिल्म में डर और हंसी का ऐसा मिश्रण है कि जहां डर लगना चाहिए, वहां दर्शक हंस पड़ते हैं .इसके अलावा अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फ्रेश जोड़ी भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है. फिल्म में ‘भूल भुलैया’ जैसा हल्का-फुल्का हॉरर-कॉमेडी फ्लेवर भी देखने को मिलता है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही