Search

 
 
 

भागलपुर : मुंडन कराने आए परिवार के तीन लोगों की गंगा नदी में डूबने से मौत, मातम पसरा

जिले के नवगछिया अनुमंडल में शुक्रवार की दोपहर हृदयविदारक हादसा हुआ है. यहां रंगरा थाना क्षेत्र स्थित गंगा घाट में डूबने से मधेपुरा के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में गौरव कुमार, लिए उसकी बहन साक्षी कुमारी और फुआ मोनी कुमारी शामिल है.
 

Lagatar Desk :  जिले के नवगछिया अनुमंडल में शुक्रवार की दोपहर हृदयविदारक हादसा हुआ है. यहां रंगरा थाना क्षेत्र स्थित गंगा घाट में डूबने से मधेपुरा के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में गौरव कुमार, लिए उसकी बहन साक्षी कुमारी और फुआ मोनी कुमारी शामिल है.

 

जानकारी के अनुसार, मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र स्थित भटगामा गांव निवासी कुमोद यादव अपने बेटे गौरव कुमार और बेटी साक्षी कुमारी का मुंडन संस्कार कराने परिवार के साथ गंगा घाट पहुंचे थे. उनके साथ परिवार की एक अन्य सदस्य मोनी कुमारी भी मौजूद थीं. 

 

बताया जा रहा है कि मुंडन से पहले गंगा स्नान के दौरान गौरव कुमार अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने के लिए उसकी बहन साक्षी और फुआ मोनी कुमारी भी नदी में उतर गईं.  इस दौरान तीनों पानी के तेज बहाव में बह गए.  

 

स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की. लेकिन तीनों का कुछ पता नहीं चल पाया. इसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने देर शाम तीनों शव बरामद कर लिए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही