Search

राजस्थान के अवैध कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से झारखंड के 4 मजदूर जिंदा जले

  • राजस्थान में दर्दनाक हादसा
  • झारखंड के 4 मजदूर जिंदा जले
  • अवैध कबाड़ गोदाम में धमाकों से मचा हड़कंप

Lagatar Desk :  राजस्थान के नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) स्थित एक अवैध कबाड़ गोदाम आग लगने से झारखंड के चार मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं.

 

हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है. जबकि दो अन्य लोगों के लापता होने की सूचना है. शव बुरी तरह जल जाने के कारण पहचान नहीं हो सकी है, जिसके लिए डीएनए जांच कराई जाएगी.

 

जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुआ. बताया जा रहा है कि गोदाम में कबाड़ से निकली परफ्यूम की बोतलों को तोड़ा जा रहा था, जिसनमें से ज्वलनशील केमिकल निकल रहा था.

 

इसी दौरान कबाड़ लोड करने आए एक पिकअप चालक ने बीड़ी जलाकर तीली फेंक दी, जिससे केमिकल में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें पूरे गोदाम में फैल गईं. इस दौरान गोदाम में रखे केमिकल से भरे ड्रमों में तेज धमाके होने लगे.

 

धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के समय वहां करीब सात महिला-पुरुष और बच्चे मौजूद थे, जिनमें से कुछ लोग जान बचाने के लिए पीछे की ओर भागे. हालांकि भीषण गर्मी से टीनशेड का पिलर पिघलकर नीचे गिर गया, जिसकी वजह से चार लोग वहीं फंस गए और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई.

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोदाम कृषि भूमि पर अवैध रूप से संचालित हो रहा था. पहले भी इसकी शिकायत प्रशासन से की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण यह बड़ा हादसा हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

 

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुट गई. घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जबकि मृतकों की पहचान की जा रही है. बताया जा रहा है कि सभी मृतक झारखंड के मजदूर थे, जो कबाड़ गोदाम में काम करते थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//