Search

 
 
 

सरायकेला : जंगली हाथियों ने पत्नी-बेटी को कुचलकर मार डाला, पति ने किसी तरह बचाई जान

ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोड़ो पंचायत के हाड़ांत गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है. शनिवार तड़के करीब तीन बजे पांच हाथियों ने एक घर को ध्वस्त कर दिया. इतना ही नहीं हाथियों ने पत्नी व बेटी को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया.
 

Saraikela :  ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोड़ो पंचायत के हाड़ांत गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है. शनिवार तड़के करीब तीन बजे पांच हाथियों ने एक घर को ध्वस्त कर दिया. इतना ही नहीं हाथियों ने पत्नी व बेटी को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया.

 

वहीं  पति ने किसी तरह चौकी के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई. इस घटना में दो लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

 

जानकारी के अनुसार, संतुला देवी अपने पति मोहन महतो के साथ कमरे में सो रही थीं. तभी वहां हाथियों का झुंड पहुंच गया और धान खाने के लिए मकान तोड़ने लगा. देखते ही देखते घर का हिस्सा गिर गया, जिससे अंदर सो रहे संतुला देवी और मोहन महतो मलबे में दब गए.

 

दोनों की चीख-पुकार सुनकर पास के कमरे में सो रहे उनके बेटे कमलचंद महतो, बहू चाईना देवी (37) और पोती अमिता बाला (13) बाहर निकले. जैसे ही वे आंगन में पहुंचे, हाथियों के झुंड ने उन्हें घेर लिया. हाथियों ने चाईना देवी और अमिता बाला को कुचलकर मार डाला, जबकि कमलचंद महतो चौकी के नीचे छिप गया, जिससे उसकी जान बच गई.

 

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मशाल व शोर-शराबे के सहारे हाथियों को खदेड़कर भागाया. इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई. ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे घायलों को निकालकर एमजीएम अस्पताल भेजा गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजनों को तत्काल 50-50 हजार रुपये तथा घायलों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी. घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा गया और हाथियों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही