Search

 
 
 

पलामू : रेड़मा में महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित भगवती हॉस्पिटल के पीछे शनिवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत इसकी जानकारी शहर थाना पुलिस को दी गई
 

Palamu :  शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित भगवती हॉस्पिटल के पीछे शनिवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत इसकी जानकारी शहर थाना पुलिस को दी गई.

 

सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

 

पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली और आगे की जांच में जुट गई है. पुलिस महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही