Search

 
 
 

गिरिडीह :  नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल गिरफ्तार

जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो स्थित नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. यह भी आरोप है कि मोहम्मद इमामुद्दीन पिछले छह महीनों से छात्रा को परेशान और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा था.
 
  • नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप
  • परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
  • पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर भेजाजेल
  • स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Giridih : जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो स्थित नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. परिजनों का कहना है कि आरोपी पिछले करीब छह महीनों से छात्रा को लगातार परेशान कर रहा था और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करता था.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के मुताबिक, छात्रा जब स्कूल से घर लौटी तो उसने पढ़ाई करने से मना कर दिया. परिवार के पूछने पर उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई. इसके बाद मामला सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया.

 

परिजनों और स्थानीय लोगों ने पचंबा थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की और आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. 

 

वार्ड नंबर 6 के पार्षद संजीव कुमार ने कहा कि प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन कई दिनों से इस तरह की हरकतें कर रहे थे. आरोप लगाया कि उसने अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया है.  संजीव कुमार ने स्कूल के संचालन पर भी सवाल उठाये और जांच की मांग की है. 

 

वहीं वार्ड नंबर 4 के पार्षद कृष्णा कुमार साहू ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है. यह मामला नाबालिग की सुरक्षा से जुड़ा है. कहा कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हर संस्थान की जिम्मेदारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही