Search

 
 
 

मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थियों को मिलेगा 20 हजार का बैंक लोन

झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए एक अहम फैसला लिया है. अब इस योजना की सभी लाभार्थी महिलाओं को बैंकों के माध्यम से 20 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा.
 

Ranchi : झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए एक अहम फैसला लिया है. अब इस योजना की सभी लाभार्थी महिलाओं को बैंकों के माध्यम से 20 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा.

 

इस संबंध में घोषणा शनिवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में की गई. बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न बैंकों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया कि इस योजना को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा, ताकि इसे व्यवस्थित रूप से लागू किया जा सके.

 

वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा किया था. चुनाव के बाद जेएमएम ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा निभाते हुए महिलाओं के खातों में हर महीने 2500 रुपये की राशि भेजना शुरू किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही