Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद : आरती और बबलू के प्यार की हुई जीत, परिजनों की सहमति के बाद दोनों की हुई शादी

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र से फरार हुए प्रेमी जोड़े अब परिणय सूत्र में बंध गए. लंबे जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हुआ और शादी की बात पर रजामंद हुए. जिसके बाद हिन्दू रीति रिवाज के मुताबिक दोनों की शादी कराई गई. शादी के दौरान वर एवं वधु दोनों पक्षों के लोग उपस्थित थे. बता दें कि युवती आरती कुमारी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा की रहने वाली है. जबकि युवक बबलू दास थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा पंचायत के बिझेया गांव का रहने वाला है. शादी के सारे रस्म प्रेमी के बिझेया स्थित घर पर संपन्न हुआ.

                            क्या है मामला

आरती और बबलू के बीच पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच आरती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी. शादी की तारीख 2 मई मुकर्रर हुई. आरती ने गुजरात के सुरत में रहकर मजदूरी कर रहे बबलू को इसकी जानकारी दी तो वह फौरन गांव लौटा. इस बीच बीते गुरुवार को दोनों घर से फरार हो गए. आरती के परिजनों ने बेंगाबाद थाने में आवेदन देकर प्रेमी बबलू पर बेटी को शादी की नीयत से बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाया था. आवेदन मिलते ही बेंगाबाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए बबलू के घर पहुंची. जहां से उसे को हिरासत में लिया गया. शनिवार को बबलू को हिरासत में लिए जाने के बाद उससे पूछताछ की गई, मगर उसने आरती के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी.

           फिल्मी स्टाइल में खुद थाने पहुंची प्रेमिका

दिन भर की पूछताछ के बाद पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा. शनिवार की देर रात आरती फिल्मी अंदाज में खुद थाने पहुंची और खुद को सरेंडर कर दिया. रविवार की सुबह से ही दोनों के परिजन थाना पहुंचे और आपसी समझौता के लिए बातचीत का दौर शुरू हुआ. दिन भर के जद्दोजहद के बाद भी बात नहीं बनी. प्रेमी जोड़ा एक दूसरे के साथ जीने मरने की बात पर अड़े हुए थे. आखिरकार दोनों के जिद के सामने परिजनों को झुकना पड़ा और सोमवार को दोनों की शादी कराई गई. यह">https://lagatar.in/bagodar-married-woman-dies-in-suspicious-condition-mother-in-law-accused-of-dowry-murder/">यह

भी पढ़ें : बगोदर : विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, सास ससुर पर दहेज हत्या का आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही