Search

 
 
 

Bengal Election: IPL खेलने वाले गेंदबाज ने बंगाल में जीता चुनाव

IPL के कई खिलाड़ी क्रिकेट मैदान के बाद राजनीतिक पीच पर ढंका चुके है. इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. जो सियासी पीच पर कामयाबी के झंडे फहरा रहे है. उस खिलाड़ी का नाम अशोक डिंडा है. जो इस बार बंगाल विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी के रूप में खड़ा हुए थे.
 

Lagatar Desk:  IPL के कई खिलाड़ी क्रिकेट मैदान के बाद राजनीतिक पीच पर ढंका चुके है. इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. जो सियासी पीच पर कामयाबी के झंडे फहरा रहे है. उस खिलाड़ी का नाम अशोक डिंडा है. जो इस बार बंगाल विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी के रूप में खड़ा हुए थे. उन्होंने विधानसभा चुनाव में परचम लहराया है.


अशोक डिंडा भारत के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज रहे है. वे क्रिकेट खेलने के दौरान अपनी गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा में रहे. लेकिन, अब राजनीति की पिच पर वो भारतीय क्रिकेट टीम की नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं.

 

किस सीट पर मिली जीत?

4 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव के 293 सीटों के रिजल्ट आए, जिसमें BJP बंपर जीत हुई. BJP ने अपने पिछले सभी नतीजों को पीछे छोड़ते हुए 206 सीटों पर कब्जा जमाया, जिसमें से एक सीट उस भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा के नाम रही. अशोक डिंडा ने पश्चिम बंगाल की मोयना सीट से 16 हजार से ज्यादा मतों जीत हासिल की है. ये लगातार दूसरी बार है जब अशोक डिंडा ने इस सीट से जीत दर्ज की है.

 

अशोक डिंडा का IPL प्रदर्शन

अशोक डिंडा भारत के लिए 21 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 29 विकेट लिए है. उन्होंने 2008 से 2017 के बीच 5 टीमों के लिए 78 IPL मुकाबला खेल चुके हैं. जिसमें 69 विकेट अपने नाम किए. वे कोलकाता नाइट राइडर्स से IPL डेब्यू किया और फिर दिल्ली कैपिटल्स, पुणे वॉरियर्स, RCB और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए मैच खेली. 

 

आखिरी मुकाबला IPL 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी के लिए खेले थे. वे IPL 2012 में पुणे वॉरियर्स इंडिया का हिस्सा रहे थे. IPL 2018 के ऑक्शन में अशोक डिंडा अनसोल्ड रहे. उसके बाद उन्होंने साल 2021 में अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही