Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंगाल का शिक्षक भर्ती घोटाला : ED ने मंत्री पार्थ चटर्जी, अर्पिता के 5 ठिकानों पर रेड की, ब्लैक डायरी से खुलेंगे कई राज!

Advertisement
Advertisement
Kolkata : प्रवर्तन निदेशालय ने आज बुधवार को फिर शिक्षक घोटाले को लेकर मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों पर CRPF की मौजूदगी में रेड की. बता दें कि शिक्षक घोटाले की जांच कर रहे ED ने शनिवार को पार्थ और अर्पिता को गिरफ्तार किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार पार्थ और अर्पिता के 5 ठिकानों पर ED ने छापा मारा गया है.   खबरों के अनुसार ED की टीम ने अर्पिता के ऑफिस, रिश्तेदारों के घर और अन्य फ्लैट्स पर भी छापा मारा है. दावा किया जा रहा है कि यहां से कई अहम दस्तावेज मिले हैं. इससे पहले ED ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट को एक ब्लैक डायरी के बारे में बताया था. यह डायरी जांच एजेंसी ने पार्थ की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से बरामद की थी. इसे भी पढ़ें : महंगाई,">https://lagatar.in/opposition-uproar-continues-in-lok-sabha-rajya-sabha-over-inflation-gst-suspension-slogans-will-not-work-dictatorship/">महंगाई,

जीएसटी, निलंबन पर लोकसभा-राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी, तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगे

अर्पिता से पूछताछ के बाद दूसरे दिन हुई रेड

प्रवर्तन निदेशालय की टीमें आज कोलकाता सहित आसपास के पांच जगहों पर पहुंची. ईडी ने उत्तर 24 परगना जिले के बेलघोरिया में अर्पिता मुखर्जी के घर पर भी छापा मारा. खबरों के अनुसार ईडी के पांच अधिकारियों ने तलाशी ली. बता दें कि ईडी के अधिकारियों द्वारा यह कार्रवाई शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर मंगलवार को अर्पिता मुखर्जी से हुई पूछताछ के एक दिन बाद की गयी है. बता दें कि अर्पिता का कोलकाता में एक और घर है, जहां से ईडी के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह छापेमारी के दौरान करीब 22 करोड़ रुपए नकद, 20 से ज्यादा मोबाइल और कई दस्तावेज बरामद किये थे. इसे भी पढ़ें : 242">https://lagatar.in/scs-important-decision-on-242-petitions-ed-has-the-right-to-arrest-under-the-prevention-of-money-laundering-act/">242

याचिकाओं पर SC का अहम फैसला, प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ED को गिरफ्तारी का हक

ED ने कहा, अर्पिता  कर रही सहयोग, टाल-मटोल कर रहे पार्थ

ED ने कहा कि पार्थ चटर्जी पूछताछ के दौरान टालमटोल कर रहे थे, जबकि अर्पिता मुखर्जी ने कई खुलासे किये हैं. अर्पिता मुखर्जी को पूरी रात ED के CGO ऑफिस के वुमन लॉकअप में रखा गया था. मंगलवार सुबह 10 बजे दोनों से पूछताछ की गयी. दोनों को अलग-अलग कमरों में रखा गया. बताया जाता है कि पार्थ से प्रॉपर्टी, टीचर्स के अपॉइंटमेंट लेटर, उनके घर से जब्त एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी के बारे में पूछा गया. अर्पिता ने पूछताछ में जानकारी दी कि पार्थ उनके घर को मिनी बैंक की तरह इस्तेमाल कर रहे थे.

विधायक माणिक से आज भी पूछताछ

जान लें कि ED द्वारा मंगलवार को TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य को भी शिक्षक भर्ती घोटाले में समन जारी किया था. माणिक को आज बुधवार को ईडी ने तलब किया था. आज सुबह 11 बजे से उनसे पूछताछ शुरू की गयी. 22 जुलाई को ED भट्टाचार्य के घर की तलाशी ली थी. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-there-is-terror-of-ed-in-the-country-it-should-be-decided-soon-but-sc-justified-ed/">कांग्रेस

ने कहा, देश में ED का आतंक है, इसका फैसला जल्द हो, पर SC ने ED को जायज ठहरा दिया

पार्थ-अर्पिता मेडिकल जांच के लिए भेजे गये

मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को आज मेडिकल जांच के लिए ईएसआई अस्पताल भेजा गया. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार हर 48 घंटे के बाद उनका मेडिकल चेकअप किया जाना है. वे 3 अगस्त तक ED की हिरासत में हैं. कोर्ट ने कहा है कि अर्पिता से रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कोई पूछताछ न हो.

पार्थ चटर्जी को डायबिटीज है

सूत्रों के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद पार्थ और अर्पिता से दोबारा पूछताछ होगी. मेडिकल चेकअप के दौरान 69 साल के पार्थ का वजन 111 KG पाया गया. एम्स के डॉक्टरों ने कहा था कि उम्र के हिसाब से उनका वजन ज्यादा है. पार्थ की हाइट 169 सेमी यानी 5 फीट 5 इंच है. रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि उनके पैर में सूजन है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही