Search

बेरमो : नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 29 मतदान केंद्र को किया गया स्थानांतरित

Bermo :  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में गोमिया प्रखंड में चुनाव होना है. इस प्रखंड के कुछ इलाका नक्सल प्रभावित हैं, लिहाजा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो के अनुरोध पर राज्य निर्वाचन आयोग ने 29 मतदान केंद्र को स्थानांतरित करने की अनुमति दी है. गोमिया के जिन पंचायतों में मतदान केंद्र का स्थांतरण किया गया है, उसमें हुरलुंग पंचायत के तीन मतदान केंद्र, बड़की सीधाबारा के 2, चतरोचट्टी के 4, बड़की चिदरी के 1, चुट्टे के 3, खम्हरा के 2, ससबेड़ा पूर्वी के 1, सियारी के 2, होसिर पश्चिमी के 1, तुलबुल के 4, पचमो के 3 और कुंदा पंचायत के 3 मतदान केंद्र शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-the-senior-officials-of-the-ballot-paper-cell-gave-information-about-the-polling-stations-by-holding-a-press-conference/">कोडरमा

:  मतपत्र कोषांग के वरीय पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर मतदान केन्द्रों की जानकारी दी

42 में 29 को मिली अनुमति

जिला निर्वाचन पदाधिकारी बोकारो ने जिला के कुल 42 मतदान केन्द्र के संशोधन/ पुनर्स्थापन के लिए प्रस्ताव आयोग को भेजा था. जिसमें आयोग ने समीक्षा के उपरांत 29 मतदान केंद्र को बदलने की अनुमति दी है. आयोग ने 2 किलोमीटर की दूरी तक के ही मतदान केंद्र बदलने की स्वीकृति दी है, जबकि जिला निर्वाचन आयोग ने 3 से 7 किलोमीटर की दूरी तक के मतदान केंद्र बदलने की अनुरोध किया था. आयोग ने अनुमोदित मतदान केन्द्रों की सूची में संशोधन के उपरांत अद्यतन मतदान केन्द्रों की सूची सभी संबंधित अभ्यर्थियों को शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//