Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: 64वां खान सुरक्षा सप्ताह संपन्न, कल्याणी परियोजना को प्रथम पुरस्कार

Advertisement
Advertisement
Bermo: सीसीएल ढोरी में रविवार को 64वां खान सुरक्षा सप्ताह का समापन हो गया. इस अवसर पर पुरस्कार बांटे गये. इसमें एसडीओसीएम के कल्याणी परियोजना को सुरक्षा मानकों का पालन करने पर प्रथम पुरस्कार दिया गया. जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने इसकी घोषणा की. https://lagatar.in/category/jharkhand/coal-area/bokaro/">

style="color: #ff6600;">(बोकारो से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
जीएम ने कहा कि पिपरवार में हुए CCL स्तरीय कार्यक्रम के तहत डीजीएमएस और सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद के द्वारा ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम (कल्याणी) को सुरक्षा मानकों के लिए खानों का मूल्यांकन किया गया. इसके बाद कल्याणी को ओवरऑल प्रथम पुरस्कार दिया गया. वहीं अमलो परियोजना को भी पुरस्कृत किया गया. जीएम ने कहा कि खनन कार्य में तकनीक का कुशल प्रयोग और व्यक्तिगत सजगता जरूरी है. इससे शून्य क्षति दक्षता का लक्ष्य संभव है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मामले में ढोरी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में 54 लाख टन कोयला उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करेंगे. इसे भी पढ़ें-  केरल">https://lagatar.in/kerala-governor-arif-mohammad-khan-said-we-have-to-bring-back-the-old-culture-and-principles-of-sanatan-dharma/">केरल

के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, हमें पुरानी संस्कृति और सनातन धर्म के सिद्धांतों को वापस लाना है  
पीओ कुमार सौरभ ने कहा कि सुरक्षित कार्य संस्कृति से ही कंपनी का उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने सभी कर्मियों के साथ-साथ, सुरक्षा समितियों और श्रमिक संगठनों के अहम योगदान को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि उत्पादन के साथ सुरक्षा भी कंपनी की अहम प्राथमिकताओं में शामिल है. इस अवसर पर यूनियन के बिनोद बिहारी चौघरी, मुरारी सिंह, कुलदीप और बिरेंद्र गुप्ता ने खान सुरक्षा की दिशा में प्रबंधन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की. साथ ही सभी कर्मियों से सुरक्षा नियमों का पूर्णतः पालन करने का आग्रह किया. इस अवसर पर प्रबंधक शैलेश प्रसाद, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, आरके गुप्ता, डीके सिंह, आर रवि, अखिल उज्ज्वल, उमेश पासवान, मोहम्मद कलीमुद्दीन, मोहम्मद कयूम और रवि शंकर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  मोदी">https://lagatar.in/modi-governments-reply-in-supreme-court-said-there-is-no-need-to-reconsider-the-sedition-law/">मोदी

सरकार का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, कहा, राजद्रोह कानून पर पुनर्विचार की जरूरत नहीं  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही