Search

 
 
 

बेरमो: कुएं में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत

 
Bermo: महुआटांड़ थाना क्षेत्र के मध्य विद्यायल, महुआटांड़ के सात वर्षीय छात्र की कुएं में डूबने से मौत हो गई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जलेश्वर महतो के सात वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार वर्ग दो का छात्र है. वह सोमवार को स्कूल गया था. लेकिन चार बजे जब छुट्टी हुई और वह घर नहीं लौटा तो तब उसकी खोजबीन शुरू हुई. करीब एक घंटे बाद सहपाठियों से जानकारी मिली कि वह कुएं के पास खेल रहा था और कुएं को निहार रहा था, उसी समय वह गिर गया. पीयूष के साथ जो बच्चे खेल रहे थे, वे डर कर घर चले गए और किसी से कुछ नहीं बताया. लेकिन पीयूष के परिजन उन सभी बच्चों से पूछताछ करने लगे, जिनके साथ खेलते हुए देखा गया था. पूछताछ के दौरान डरा सहमा एक बच्चे ने कुएं में पीयूष की डूबने की बात बताई. आनन-फानन में परिजन एवं गांव वालों ने कुएं से बच्चे को बाहर निकाला और उसे 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए रामगढ ले गए. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. इसे भी पढ़ें-मोदी">https://lagatar.in/japanese-prime-minister-enjoyed-gol-gappa-lassi-and-aam-panna-with-modi/">मोदी

के साथ जापान के प्रधानमंत्री ने खाये गोल गप्पे, लस्सी और आम पन्ना का उठाया लुत्फ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही