Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : जांच के बाद प्राचार्य ने गोमिया डिग्री कॉलेज को किया टेकओवर

Advertisement
Advertisement

504 विद्यार्थियों ने कराया है ऑनलाइन नामांकन

Bermo : गोमिया डिग्री कॉलेज का 13 अक्टूबर को टेकओवर किया गया. इसके पहले बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के सीसीडीसी अशोक कुमार मांझी, डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा व केबी कॉलेज बेरमो के प्राचार्य केपी सिन्हा ने नए कॉलेज भवन का जायजा लिया. इसके बाद गोमिया डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव ने भवन को टेकओवर किया. प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव ने बताया कि टीम की जांच में भवन निर्माण संतोषजनक पाया गया. राज कंस्ट्रक्शन के संवेदक बबलू सिंह ने विवि अधिकारियों की मौजदूगी में प्राचार्य को भवन की चाबी सौंपी. मौके पर भवन निर्माण विभाग के प्रबंधक सह कार्यपालक अभियंता सलभ कुमार, सहायक अभियंता अमित अग्रवाल, कनीय अभियंता अजय भेंगरा, सहायक विमल कुमार, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार आदि मौजूद थे.

पहला सत्र होगा 2023-26

गोमिया डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों का पहला सत्र 2023-26 होगा. कॉलेज में अब तक 504 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन नामांकन कराया है. सबसे ज्यादा आर्ट्स में 420, साइंस में 48 और कॉमर्स में महज 36 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं.

अब तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं 

कॉलेज में विद्यार्थियों ने नामांकन तो करा लिया है, लेकिन पढ़ाई कब से शुरू होगी यह अब तक तय नहीं हो सका है. दरअसल, कॉलेज में फिलहाल एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है. इसलिए पढ़ाई शुरू करने को लेकर असमंजस की स्थिति है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-administration-should-install-traffic-lights-at-nirsa-chowk-and-hatiya-mor-goswami/">धनबाद

: निरसा चौक व हटिया मोड़ पर ट्रैफिक लाइट लगाए प्रशासन- गोस्वामी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही