Search

 
 
 

बेरमो: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

 
Bermo: गांधीनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना बेरमो खटाल के पास हुई. ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान रांची रोड के मरार बस्ती के निवासी सोमर रजवार के रूप में हुई है. इस हादसे में उनके साथ बैठा मित्र बालेश्वर रजवार भी घायल हो गया. इसे भी पढ़ें-  मोदी">https://lagatar.in/modi-governments-reply-in-supreme-court-said-there-is-no-need-to-reconsider-the-sedition-law/">मोदी

सरकार का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, कहा, राजद्रोह कानून पर पुनर्विचार की जरूरत नहीं
मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक से अपना ससुराल पिछरी जा रहा था. साथ में उसका मित्र भी था. बेरमो खटाल के पास ट्रैक्टर के साथ बाइक की टक्कर हो गई. इसमें दोनों घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने देखा तो उनलोगों को सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने सोमर की नाजुक स्थिति को देखते हुए बोकारो रेफर कर दिया. जब उसे बोकारो ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर बेरमो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें-  केरल">https://lagatar.in/kerala-governor-arif-mohammad-khan-said-we-have-to-bring-back-the-old-culture-and-principles-of-sanatan-dharma/">केरल

के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, हमें पुरानी संस्कृति और सनातन धर्म के सिद्धांतों को वापस लाना है  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही