Search

 
 
 

बेरमो : ट्रेन से गिरकर सीसीएल कर्मी गंभीर रूप से घायल

 
Bermo : गोमो-बरकाकाना रेलखंड के डुमरी और गोमिया रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार की सुबह सीसीएल कर्मी सोमर मांझी पैसेंजर ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके सिर में चोट लगी है. आनन-फानन में उन्हें गोमिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. सियारी पंचायत के मुखिया रामवृक्ष मुर्मू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कोयोटांड़ गांव के निकट एक व्यक्ति रेलवे लाइन के किनारे गिरा पड़ा है. आसपास के लोगों को भेजकर घायल को मुख्य सड़क तक लाया गया. इसके बाद एम्बुलेंस से गोमिया अस्पताल पहुंचाया गया. जेब में मिले आधार कार्ड और आईकार्ड के आधार पर उसकी पहचान सोमर मांझी के रूप में हुई. वह सीसीएल गोविंदपुर परियोजना का कर्मचारी है. उसका पुस्तैनी घर गोमिया के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के कुंदा सदमा गांव में है. जानकारी के अनुसार, सोमर मांझी सुबह में जगेश्वर विहार स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पकड़कर ड्यूटी के लिए गोविंदपुर जा रहा था. ट्रेन से वह कैसे गिरा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. मुखिया ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय थाना और रेलवे पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है. घायल सीसीएल कर्मी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-theft-worth-lakhs-in-two-closed-houses-in-saraidhela-police-engaged-in-investigation/">धनबाद

: सरायढेला में दो बंद घरों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही