Search

 
 
 

बेरमो: CCL ढोरी में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

 
Bermo: सीसीएल ढोरी में गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हुआ. ढोरी जीएम कार्यालय में आज से शुरू हुआ स्वच्छता अभियान पखवाड़ा 30 जून तक चलेगा. इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ ली. एजीएम मेराज अहमद और एसओपी प्रतुल कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने राजनैतिक आजादी के साथ स्वच्छ और विकसित देश की कल्पना की थी. हमें इसे पूरा करना है. एजीएम ने कहा कि सच्चे नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए सभी खुद भी स्वच्छ रहें. साथ ही आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने का कार्य करें. सभी प्रण करें कि ना गंदगी फैलाएंगे और ना किसी को गंदगी फैलाने देंगे. इसके लिए सबसे पहले खुद से अपने परिवार से अपने मोहल्ले, अपने गांव और अपने कार्यालय से शुरुआत करूंगा. एजीएम ने सभी अधिकारियों व कर्मियों से अपील किया कि खुद भी स्वच्छ रहें और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें. स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया एक कदम पूरे देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा. इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/the-mastermind-of-ranchi-violence-has-relation-with-the-people-of-the-government-supplementary-petition-filed-in-the-high-court/">रांची

हिंसा के मास्टरमाइंड का सरकार के लोगों से संबंध, हाईकोर्ट में सप्लिमेंट्री पिटीशन दायर
मजदूर नेता आर उनेश ने कहा कि आज जो लोग शपथ लिए हैं, उसे पूरा करने की जरूरत है. कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य महकमा के अलावा अन्य कर्मी भी लगे हैं. उन्होंने कहा कि साफ सफाई से ही बीमारियों से लड़ा जा सकता है. 15 दिनों तक विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विभिन्न तरह की बीमारियां गंदगी के कारण होती हैं. इससे असमय लोगों की मौत हो जाती हैं. इस अवसर पर पीओ बीके गुप्ता, एसओ (एक्स) आरके सिंह, एसओ (सुरक्षा) सीताराम उडके, एसओ (पीएंडपी) आशिष अंचल, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, एमटी शालिनी यादव, यूनियन प्रतिनिघि आर उनेश, रणवीर सिंह, राजेश यादव, जयनाथ मेहता, रामदेश राम, प्रहलाद मंडल, रॉकी पासवान और सुबीर मुखर्जी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- यूपी">https://lagatar.in/up-workers-of-bajrang-dal-vhp-took-to-the-streets-will-kill-by-entering-the-house-from-where-afzal-will-emerge-supporting-nupur-sharma/">यूपी

: बजरंग दल-विहिप के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, नारे लगाये, जिस घर से अफजल निकलेगा…उस घर में घुसकर मारेंगे…नूपुर शर्मा का समर्थन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही