Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पुरस्कार वितरण समारोह के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ संपन्न

Advertisement
Advertisement
कथारा जीएम ने लोगों से की सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार की अपील
Bermo : सीसीएल के कथारा ऑफिसर्स क्लब में शनिवार एक जुलाई को स्वच्छता पखवाड़ा का समापन सह पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में कुल 66 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. साथ ही क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्यों के बीच जूट बैग व पौधा वितरित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में स्वच्छता अपनाने की ज़रूरत है. तभी हम सभी स्वस्थ रह सकते हैं. जीएम दिनेश गुप्ता ने सभी लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार करने का आग्रह किया. कार्यक्रम का संचालन सीएसआर अधिकारी चन्दन कुमार ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयंत कुमार अमलाधिकारी (कार्मिक एवं प्रशा.), डॉ मेघ नारायण राम, क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय सलाहकार समिति के अनूप कुमार स्वाई, पीके जयसवाल, शमशुल हक, कामोद प्रसाद, इक़बाल अहमद, प्रदीप विश्वास, शिव कुमार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-dvcs-pensioners-will-protest-at-the-plant-gate-on-july-4/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : डीवीसी के पेंसनर्स प्लांट गेट पर 4 जुलाई को करेंगे विरोध-प्रर्दशन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही