Search

 
 
 

बेरमो : उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, फुसरो विद्युत सब स्टेशन का किया घेराव

 
Bermo : एक सप्ताह से बिजली की आंखमिचौली से परेशान फुसरो बाजार के उपभोक्ताओं ने रविवार 21 मई को फुसरो विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया. उपभोक्ताओं ने कहा कि लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं. ऐसे समय में विद्युत विभाग लगातार बिजली की कटौती कर रहा है. पहले जहां 20 से 22 घंटे बिजली मिलती थी, वहीं आज 12 से 14 घंटे की कटौती की जा रही है. फुसरो के उपभोक्ता बिजली बिल जमा कराने में सबसे आगे रहते हैं, इसके बावजूद उनके साथ ज्यादती की जा रही है. गर्मी और उमस के कारण पूरी रात, लोग जागकर गुजार रहे हैं. व्यवसायी विजय सिंह ने बताया कि जब वे विद्युत सब स्टेशन पहुंचे तो वहां कनीय अभियंता उपस्थित नहीं थे. वहां कार्यरत कर्मचारी ने फोन पर ही कनीय अभियंता से बात कराया. कनीय अभियंता ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है. मौके पर मुख्य रूप से व्यवसायी विनोद चौरसिया, मिथिलेश कुमार, गोपी डे, जावेद खान, भरत वर्मा, राकेश मालाकार, अमित कुमार, धर्मेंद्र सोनी, निशांत अग्रवाल, नारायण ठक्कर, रूपेश सोनी, रोहित मित्तल, गुड्डू जैन, कन्हैया कुमार, श्यामलाल, मोहम्मद हैदर, गुड्डू केसरी व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-by-solving-the-problems-of-the-village-ramrajs-vision-will-be-meaningful-dr-prakash/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : गांव की समस्या दूर कर रामराज की परिकल्पना को करेंगे सार्थक – डॉ.प्रकाश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही