Search

 
 
 

बेरमो : लोहा चोरी करने आये अपराधियों ने सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला, तीन लोग घायल

 
Bermo: सीसीएल क्षेत्र में धड़ल्ले से लोहे की चोरी की जा रही है. अपराधी रात में इससे अंजाम दे रहे है. बेरमो के कथारा, गोमिया, आईइएल, बोकारो थर्मल, गांधी नगर, बेरमो, चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में लोहे की चोरी की जा रही है. वहीं पुलिस प्रशासन की खामोशी के कारण इन दिनों लोहा चोरों का हौसला बढ़ा हुआ है. लोहा चोरी करने में जो भी अपराधियों के बीच में आ रहे है. उनके साथ अपराधी मारपीट कर रहे है. ऐसा ही एक ताज़ा मामला सीसीएल कथारा क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुई है. जहां अपराधियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की है. पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-anti-social-elements-set-fire-to-a-standing-auto-police-engaged-in-investigation/">बोकारो

: असामाजिक तत्वों ने खड़े ऑटो में लगायी आग, पुलिस जांच में जुटी
इसे भी पढ़ें - महसा">https://lagatar.in/demonstrations-after-mahsa-aminis-death-kill-40-in-iran-internet-shutdown/">महसा

अमिनी की मौत के बाद जारी प्रदर्शनों में ईरान में 40 की मौत, इंटरनेट बंद

तीन सुरक्षाकर्मी हुए घायल 

बता दें कि बेरमो के कथारा स्थित रेलवे कॉलोनी के निकट पिछले कुछ वर्षो सीपीपी का पावर प्लांट बंद है. 21 सितंबर की रात चोरों ने प्लांट में प्रवेश किया. जैसे ही इसकी सूचना सीसीएल के सुरक्षा कर्मियों की पेट्रोलिंग पार्टी को हुई वे दल के साथ वहां पहुंचे. सुरक्षाकर्मी को देखते ही चोरों ने उनपर हमला कर दिया. जिससे तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गये. घायल सुरक्षा कर्मी अमित कुमार, राजेंद्र उरांव व रामचंद्र सिंह शामिल है. घायल सुरक्षाकर्मी ने बताया कि चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उनपर हमला कर दिया है. उनलोगों ने बताया कि करीब 25 से 30 की संख्या में अपराधी आये थे. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही अपराधी वहां से फरार हो गये. इसे भी पढ़ें - कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-many-market-buildings-of-jhumritilaiya-have-become-dilapidated-sometimes-there-can-be-a-big-incident/">कोडरमा

: झुमरीतिलैया के कई मार्केट भवन हो चुके हैं जर्जर, कभी- भी हो सकती है बड़ी घटना

जानें कब- कब स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़ा

10 सितंबर : ग्रामीणों ने चोरी के लोहा लदे पिकअप वैन को पकड़ा था. वहीं 11 सितंबर को भी अहले सुबह गांधीनगर थाना क्षेत्र के बैदकारो बस्ती के ग्रामीणों ने एक पिकअप वैन को पकड़ा. पिकअप वैन पर लगभग 3 टन कटा हुआ लोहा लोड था. ग्रामीणों ने बताया कि लोहा सीसीएल के स्क्रैप लोहा को काटकर पिकअप वैन में लादकर कबाड्डी दुकान में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था. तभी ग्रामीणों ने पिकअप वैन को पकड़कर पुलिस को इसकी सूचना दी. 10 सितंबर को ही बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के मुर्गीफार्म कॉलोनी स्थित डीवीसी के बंद एसबुस्टींग प्लांट से एक टन लोहा लदा पिकअप वैन पकड़ा गया था. पिकअप वैन को जब्त कर थाने ले जाया गया था. 20 अगस्त : बेरमो थाना क्षेत्र के अंतर्गत करगली वासरी के समीप सीआईएसएफ ने लोहा चोर के साथ, चोरी का स्क्रैप लोहा और मोटरसाइकिल पकड़ा था. उसे बेरमो थाना को सुपुर्द कर दिया गया था. पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेजा था. 7 जून : तेनुघाट ओपी पुलिस ने छपरगढ़ा और घरवाटांड गांव के बीच लोहा लदा ओमनी वैन पकड़ा था. यहां से पानी का पाइप चोरी कर लिया था. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. इसे भी पढ़ें - NIA">https://lagatar.in/pfi-calls-kerala-bandh-in-protest-against-nia-raid-attack-on-bjp-office-in-coimbatore/">NIA

की छापेमारी के विरोध में PFI ने बुलाया केरल बंद, कोयंबटूर में BJP ऑफिस पर हमला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही