Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : फंदे से झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Bermo : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत भोलानगर में एक युवक का शव फंदे से झूलता मिला. युवक की पहचान 22 वर्षीय संदीप रविदास के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घरवालों ने तुरंत घटना की जानकारी बेरमो थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. परिजनों से भी पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल पायेगा. (पढ़ें, सरकार">https://lagatar.in/government-aapke-dwar-programme-camp-will-be-organized-in-11-blocks-of-ranchi-district-and-three-wards-of-municipal-corporation-area-today/">सरकार

आपके द्वार कार्यक्रम : आज रांची जिला के 11 प्रखंडों और नगर निगम क्षेत्र के तीन वार्ड में लगेगा शिविर)

रात में खाना खाकर कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि संदीप रविदास खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया. लेकिन उसके भाई बहन और परिवार के सदस्य आंगन में ही बैठे थे. तभी उसकी मां ने देखा कि संदीप के कमरे का पंखा नहीं चल रहा है. उसकी मां पंखा चालू करने के लिए उसके कमरे की तरफ गयी तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है. जब खिड़की से कमरे के अंद झांका तो देखा कि संदीप पंखे से साड़ी के फंदे पर झूल रहा है. परिवार वालों ने तुरंत दरवाजा तोड़ और उसे नीचे उतारा. लेकिन तब तक उसकी सांस बंद हो चुकी थी. तब परिजनों ने घटना की जानकारी बेरमो थाना को दी. इसे भी पढ़ें : ‘Adipurush’">https://lagatar.in/adipurush-controversy-case-filed-against-saif-ali-khan-for-hurting-religious-sentiments/">‘Adipurush’

controversy : सैफ अली खान के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही