Search

 
 
 

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम : आज रांची के 11 प्रखंडों और नगर निगम क्षेत्र के तीन वार्ड में लगेगा शिविर

 
Ranchi : हेमंत सोरेन सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को गिरिडीह से की गई है. पहले दिन रांची के 16 प्रखंडों और नगर निगम क्षेत्र के दो वार्ड में कैंप लगाया गया था. लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें - गोपालगंज">https://lagatar.in/gopalganj-four-people-of-the-same-family-died-due-to-gas-cylinder-leak/">गोपालगंज

: गैस सिलेंडर लीक होने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

आज 11 प्रखंडों में लगाया जायेगा शिविर 

वहीं दूसरे दिन रांची के 11 प्रखंडों और नगर निगम क्षेत्र के तीन वार्ड में शिविर लगाया जायेगा. बता दें कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया जायेगा. पहला चरण 12-22 अक्टूबर 2022 और दूसरा चरण 01-14 नवम्बर 2022 तक संचालित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें - यूपी">https://lagatar.in/up-water-level-of-budhi-rapti-river-increased-more-than-150-villages-in-the-grip-of-flood-people-forced-to-migrate/">यूपी

: बूढ़ी राप्ती नदी का बढ़ा जलस्तर, 150 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, पलायन को मजबूर लोग

आज इन जगहों पर लगेगा कैंप

 
  1. खलारी पंचायत भवन
  2. बुढ़मू पंचायत भवन
  3. मांडर पंचायत भवन
  4. रातू पंचायत भवन
  5. कांके पंचायत भवन
  6. ओरमांझी पंचायत भवन
  7. अनगड़ा पंचायत भवन
  8. नामकुम पंचायत भवन
  9. सिल्ली पंचायत भवन
  10. बुंडू पंचायत भवन
  11. तमाड़ पंचायत भवन
  • रांची नगर निगम के वार्ड नंबर 03, 04 और 05 में भी कैंप लगेगा.

लोक कल्याणकारी योजनाओं की दी जायेगी जानकारी 

इस कार्यक्रम के जरिये आम लोगों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. जैसे झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 5 लाख नये ग्रीन राशन कार्ड, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना हेतु आवेदन, सर्वजन पेंशन योजना हेतु आवेदन, किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन समेत अन्य योजनाओं का लाभ लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर दिया जायेगा. इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अन्तर्गत आवेदन प्राप्त करना, मनरेगा अन्तर्गत प्रत्येक गांव में न्यूनतम 5-5 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करना. 15वें वित्त आयोग के वार्षिक लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत योजनाओं को स्वीकृत करते हुए उन्हें प्रारंभ करना. धोती, साड़ी, लुंगी और कंबल का वितरण करना. वित्तीय वर्ष 2022-23 तक भू-राजस्व के अद्यतन रसीद निर्गत तथा अन्य भू-राजस्व से संबंधित मामलों का निबटारा, असंगठित मजदूरों का ई -श्रम तथा प्रवासी मजदूरों/परिवारों का श्रमाधान पोर्टल पर निबंधन, पीडीएस के तहत राशन कार्ड को आधार से लिंक, धान अधिप्राप्ति हेतु किसानों का निबंधन, हड़िया/शराब के व्यापार में संलग्न महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध, सेवा के अधिकार के तहत प्रमाण पत्रों के आवेदनों का निष्पादन, बिजली तथा पेयजल से संबंधित समस्याओं का निपटारा सुनिश्चित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-accident-sarfaraz-dies-during-treatment-at-rims/">हजारीबाग

हादसा : रिम्स में इलाज के दौरान सरफराज की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही