Search

 
 
 

हजारीबाग हादसा : रिम्स में इलाज के दौरान सरफराज की मौत

 
Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव में ईद मिलादुन्नबी (Eid Miladunnabi )के जुलूस के दौरान ट्रैक्टर (Tractor)  में बंधा डीजे(DJ) साउंड बॉक्स 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया था. हादसे में 5 लोग गंभीर रुप से झुलस गये थे. जिनका इलाज रिम्स, रांची में किया जा रहा है. रिम्स में इलाज के दौरान एक घायल सरफराज आलम (Sarfaraz Alam) की मौत हो गयी है. वहीं एक अन्य घायल की स्थिति भी नाजुक बतायी जा रही है. हादसे के समय ट्रैक्टर में 12 से ज्यादा लोग सवार थे.
इसे भी पढ़ें - करवा">https://lagatar.in/amazing-coincidences-are-being-made-on-karva-chauth-after-13-years-worship-like-this-husbands-life-will-be-long/">करवा

चौथ पर 13 साल बाद बन रहे अद्भुत संयोग, ऐसे करें पूजा, पति की आयु होगी लंबी

परिजन इलाज की व्यवस्था से संतुष्ठ हैं- राजेश ठाकुर 

बुधवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (Jharkhand Congress State President) राजेश ठाकुर रिम्स (Rims)  पहुंचे थे और घायलों का हाल जाना था. राजेश ठाकुर ने घायलों के परिजनों से भी बात की थी. राजेश ठाकुर ने बताया था कि यह दुखद घटना है. जिस स्थिति में उन्हें लाया गया था, उसके बाद से उनके स्वास्थ्य में सुधार होता दिख रहा है. परिजनों से बातचीत करने पर पता चला कि वे इलाज की व्यवस्था से संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा कि घायल रिकवर कर रहे हैं. रिम्स के डॉक्टरों ने भी अपना बेहतर प्रयास किया है. बहुत जल्द सभी घायल स्वस्थ होंगे, यही कामना है.
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-massive-fire-breaks-out-in-airtels-warehouse/">रांची

: एयरटेल के वेयरहाउस में लगी भीषण आग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही