Search

 
 
 

बेरमो: ढोरी के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

 
Bermo: बेरमो थाना क्षेत्र अन्तर्गत ढोरी बस्ती निवासी महेश कुमार गिरी की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार महेश अपनी बाइक से पिछरी की ओर जा रहा था. उसी समय उसे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. इसे भी पढ़ें-  मानसून">https://lagatar.in/monsoon-session-resolution-of-arrears-of-jharkhand-taxation-acts-bill-2022-passed/">मानसून

सत्र : झारखंड कराधान अधिनियमों की बकाया राशि का समाधान विधेयक 2022 पास
उसी समय घटना की जानकारी बेरमो थाना को भी मिली. तभी एएसआई पंकज भारद्वाज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केंद्रीय अस्पताल ढोरी के मॉर्चरी में रख दिया. उन्होंने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेने पर दुर्घटना का अनुमान लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. घटना की जानकारी मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष राकेश सिंह, आजसू नेता संतोष महतो, महेंद्र चौधरी और शंकर गिरी अस्पताल पहुंचे. इसे भी पढ़ें- सुब्रमण्‍यम">https://lagatar.in/subramanian-swamy-wraps-up-pm-modi-with-nehru-and-vajpayee-on-taiwan-tibet-policy/">सुब्रमण्‍यम

स्‍वामी ने ताइवान-तिब्बत नीति पर नेहरू और वाजपेयी के साथ पीएम मोदी को भी लपेटा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही