Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर रक्तदान

Bermo: सीसीएल ढोरी के केंद्रीय अस्पताल में कारगिल विजय दिवस और पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर तीन दर्जन लोगों ने रक्तदान किया. शिविर का उद्घाटन ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित किया. जीएम मनोज अग्रवाल ने कहा कि बहुत जल्द ही अस्पताल का कायाकल्प किया जाएगा. रक्तदान शिविर की विशेषता यह रही कि सीसीएल अधिकारियों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें-SpiceJet">https://lagatar.in/dgca-tightens-on-spicejet-eight-week-ban-on-50-percent-flights/">SpiceJet

पर सख्त हुआ DGCA , 50 फीसदी उड़ानों पर आठ सप्ताह की रोक

महादान है रक्तदान 

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कृत्रिम रूप से खून बनाया नहीं जा सकता है. यह इंसान के शरीर में स्वयं ही बनता है इसकी आपूर्ति का कोई अन्य विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. एक बार रक्तदान करने से आप तीन लोगों का जीवन बचा सकते हैं. रक्तदान करने से शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा स्वस्थ होती है. रक्तदान शरीर में मौजूद रक्त को पुनर्जीवित करने में सक्षम होता है. रक्तदान शरीर से अतिरिक्त आयरन निकालने का बेहतरीन तरीका है. रक्तदान करने से शरीर में नया खून और नई सेल्स बनते हैं जो रक्त को पतला करती है. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/bjp-kisan-morcha-staged-a-sit-in-demanding-to-declare-hazaribagh-as-a-famine-area/">भाजपा

किसान मोर्चा का धरना, हजारीबाग को अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग

ये रहे मौजूद

मौके पर नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ,एसओपी प्रतुल कुमार, सीएमओ डॉ अरविंद कुमार ,सीएस अधिकारी शैलेश कुमार, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, एएसओ सीताराम यूके, डॉ पुनीत गुप्ता, इंजीनियर साकेत कुमार, बिमल आजाद, सहायक अभियंता सुबोध सिंह ,सहित यूनियन प्रतिनिधि गिरजा शंकर पांडे, शिवनंदन चौहान, विकास सिंह,ओम शंकर सिंह, कुलदीप, विनय कुमार सिंह ,जवाहर लाल यादव, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, महारुद्र सिंह, अशोक अग्रवाल, अजय झा, रमेश मिश्रा, मोहम्मद वसीम, बिनोद कुमार चौहान, श्री राम चौहान, संजीत विश्वकर्मा, चंदन चौहान, विराट महतो, सत्येंद्र गिरी समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही