Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: लगातार बारिश से खपरैल छत गिरा, घरवाले सुरक्षित, मुखिया से मिला आश्वासन

Bermo: बेरमो अनुमंडल अन्तर्गत चतरोचट्टी के चिपरी गांव में लगातार हो रही बारिश से बहुत नुकसान हुआ है. बारिश की वजह से चिपरी गांव निवासी गुड़िया देवी का घर गिर गया. हादसे के वक्त उनकी बेटियां घर में ही थीं, जो बाल-बाल बच गईं. घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया महादेव महतो सबका हाल जानने वहां पहुंचे. मुखिया को गुड़िया देवी ने बताया कि उनका खपरैल का घर पुराना हो गया है, कई जगहों पर टूटने की वजह से वे शीट डालकर किसी तरह गुजारा कर रही हैं. लगातार बारिश की वजह से खपरैल छत में लगी लकड़ी सड़ गयी है, जिससे ये हादसा हुआ. उनके पति गोविंद महतो दूसरे राज्य में काम करते हैं. गुड़िया ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और सभी हादसे से पहले उसी कमरे में ही थे. लेकिन शुक्र है कि कोई अनहोनी नहीं हुई. गुड़िया देवी ने मुखिया से आवास प्लस योजना के तहत मदद की गुहार लगायी है, ताकि टूटे घर को फिर से बनवा सकें. इसे भी पढ़ें -हादसे">https://lagatar.in/33-thousand-volt-years-old-wire-passed-through-the-middle-of-the-city-inviting-the-accident/">हादसे

को न्‍योता दे रहा शहर के बीच से गुजरा 33 हजार वोल्‍ट का वर्षों पुराना तार

बीडीओ से बात कर दिलायी जाएगी मदद - मुखिया

गांव के मुखिया ने बताया कि उक्त महिला का आवास प्लस योजना की सूची में नाम दर्ज नहीं है. वैसे तो वह इस योजना की जरूरत मंद और योग्य है और गुड़िया देवी को इका लाभ मिलना चाहिए. लेकिन किन कारणों से सूची में उनका नाम नहीं है, फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है. साथ ही कहा कि इस संबंध में बीडीओ गोमिया से बात कर आवास दिलाने का कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें - थाईलैंड">https://lagatar.in/murder-in-thailand-34-including-22-children-died-the-accused-committed-su-icide-by-killing-the-wife-and-children/">थाईलैंड

में कत्‍लेआम, 22 बच्‍चों समेत 34 की मौत, बीबी-बच्‍चों को मार आरोपी ने किया सु’साइड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही