Search

 
 
 

बेरमो : क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक में संडे ड्यूटी को सुचारू रूप से चलाने पर जोर

 

सीसीएल ढोरी एरिया के जीएम ने अधिकारियों व यूनियन नेताओं के साथ की चर्चा

 Bermo : सीसीएल के ढोरी एरिया के जीएम कार्यालय सभागार में 21 सितंबर को प्रबंधन और क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक हुई. बैठक में संडे ड्यूटी की वजह से बढ़ते कॉस्ट पर चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल व संचालन कार्मिक प्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने किया. कहा गया कि 11वां वेतन समझौता में कर्मचारियों के बढ़े वेतनमान की वजह से संडे ड्यूटी कॉस्ट का बजट पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है. इसका प्रतिकूल प्रभाव भी दिखने लगा है. संडे ड्यूटी को किस प्रकार सुचारू रूप से चलाया जाए, ताकि कंपनी व कामगारों पर प्रतिकूल प्रभाव न पडे इस पर विचार विमर्श किया गया. इस मुद्दे पर समिति व प्रबंधन के बीच नए कॉस्ट एंड बजट की मांग ऊपर के अधिकारियों से करने पर सहमति बनी. बैठक में प्रबंधन की ओर से अमिताभ तिवारी, राजीव कुमार, पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी, सीएमओ डॉक्टर अरविंद कुमार, पीओ शैलेश प्रसाद व रंजित कुमार, जबकि यूनियन की ओर से आर उनेश, विनय कुमार सिंह, विकाश सिंह, अविनाश सिंह,भीम महतो, महेन्द्र चौधरी, बैजनाथ महतो, जयनाथ मेहता आदि उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-20-boxes-of-liquor-seized-from-safari-vehicle-in-kamardol-on-the-border-of-bihar/">गोड्डा

: बिहार की सीमा पर कमराडोल में सफारी गाड़ी से 20 पेटी शराब जब्त  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही