Search

 
 
 

बेरमो : पुरुष वार्ड में ही महिला मरीज़ों को किया गया शिफ़्ट, सीएमओ से मिले जमसं नेता

 
Bermo : सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी में अस्पताल प्रबंधन ने नर्स के अभाव में महिला व शिशु वार्ड को बंद कर दिया है. जिसे लेकर शुक्रवार को जमसं नेता विकास कुमार सिंह और ओम शंकर सिंह, सीएमयू नेता राजू  भूखिया ने केन्द्रीय अस्पताल ढोरी के सीएमओ डॉ.अरविंद कुमार सिंह मुलाकात की. कहा कि केंद्रीय अस्पताल होने के बावजूद यहां नर्स की कमी है. चार मरीज पर एक नर्स चाहिए, लेकिन यहां बीस-पच्चीस मरीज पर एक नर्स है. यहां मेडिसिन, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्सरे, आईसीयू, ब्लड बैंक, प्रसूति सुविधा आदि की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने शीघ्र नर्स की बहाली करने की मांग की है. सीएमओ डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि नर्स के अभाव के कारण अस्पताल के महिला वार्ड को फिल्हाल अस्थायी तौर पर बंद किया गया है. नर्स की बहाली होते ही सेवा को चालू कर दिया जायेगा. पांच नर्स के भरोसे अस्पताल चल रहा है. 10 नर्स की मांग को लेकर सीसीएल मुख्यालय को पत्र लिखा गया है.

   पुरुष वार्ड में महिला मरीज़ों को किया गया शिफ़्ट

महिला व शिशु वार्ड बंद होने के बाद अस्पताल प्रबंधन फिलहाल लगभग आधा दर्जन महिला मरीजों को पुरुष वार्ड में ही शिफ्ट कर चिकित्सा सुविधा मुहैया करा रहा है. जबकि शिशु वार्ड को पुरुष वार्ड स्थित आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. पुरुष वार्ड में पुरुषों के बीच महिलाएं खुद को असहज महसूस करती है. हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने महिला और पुरुष मरीजों के बीच पर्दा लगा दिया है. इसके बावजूद भी एक ही कमरे में रहने की वजह से महिला व पुरूष दोनों मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है. यह">https://lagatar.in/bokaro-dps-children-did-a-study-tour-of-head-post-office/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : डीपीएस के बच्चों ने प्रधान डाकघर का किया स्टडी टूर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही