Search

 
 
 

बेरमो : प्रखंड में पंचायत प्रतिनिधियों की आधी संख्या महिलाओं की : बीडीओ

 
Bermo : गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी व बीडीओ कपिल कुमार सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ हर क्षेत्र में कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं. सरकार द्वारा भी महिलाओं के लिए कई कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है. बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को उनका हक व अधिकार देने के लिए पचास प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है. इसका प्रभाव भी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. कहा कि आज प्रखंड में भी पंचायत प्रतिनिधियों की आधी संख्या महिलाओं की है. इस दौरान कई महिला प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, मुखिया सपना कुमारी, शांति देवी, शोभा देवी, रीना सिंह व तारामणि देवी, पंसस धनेश्वरी देवी व रेणु देवी को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान स्थानीय बांसुरी वादक मोहन स्वर्णकार ने अपनी बांसुरी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर अंशु कुमारी, अनार कली, पार्वती देवी, पूनम देवी, चिंता देवी, हेमंती देवी, रेणु देवी, सुशीला देवी, कुंती देवी, ममता देवी, बुधनी देवी व अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन विनय गुरु ने किया. यह">https://lagatar.in/bokaro-women-should-be-aware-of-their-rights-deputy-commissioner/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : अपने अधिकार के प्रति जागरूक हों महिलाएं : उपायुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही