Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : होसिर हाई स्कूल को मिली स्थायी प्रस्वीकृति

Bermo : झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने गोमिया के उच्च विद्यालय होसिर को स्थायी मान्यता दी है. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक सुनील कुमार ने आदेश पत्र जारी करते हुए स्कूल को सूचित किया है. विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक माधव लाल सिंह ने बताया कि उच्च विद्यालय होसिर की स्थापना 1982 में हुई. इस क्षेत्र के आसपास हाई स्कूल की शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को बाहर जाना पड़ता था. इसलिए यहां विद्यालय की स्थापना की गई. 1987 में बिहार सरकार ने अस्थायी मान्यता दी थी. इधर काफी लंबे समय से स्थायी प्रस्वीकृति के लिए विद्यालय प्रतीक्षारत था. विद्यालय के स्थायी मान्यता मिलने से स्कूल प्रबंधन समिति सहित होसिर के ग्रामीणों ने प्रसन्नता जाहिर की. इस विद्यायल मे करीब एक हज़ार विद्यार्थी हैं. जहां 18 शिक्षक सहित कई कर्मचारी कार्यरत हैं. यह">https://lagatar.in/kasmar-instead-of-idol-of-maa-saraswati-in-the-school-photo-was-worshipped-villagers-created-ruckus/">यह

भी पढ़ें : कसमार : स्कूल में मां सरस्वती की प्रतिमा की जगह फ़ोटो की हुई पूजा तो ग्रामीणों ने काटा बवाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही