Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : कोयला तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान के तहत कथारा से अवैध कोयला जब्त

Advertisement
Advertisement
Bermo :  बोकारो थर्मल पुलिस एवं सीसीएल कथारा के क्षेत्रीय सुरक्षाकर्मियों की टीम ने शुक्रवार को संयुक्त रुप से चोरी कर रखा गया अवैध कोयला को जब्त किया. यह कोयला कथारा के बोडिया बस्ती स्थित मैगजीन ग्राउंड के समीप खेतों के किनारे एवं झाड़ियों में छुपा कर रखा गया था. पुलिस जेसीबी मशीन से कोयला लोड कर लाने का प्रयास कर रही थी लेकिन जेसीबी मशीन खराब हो जाने के कोयला नहीं लाया जा सका. पिछले 23 अगस्त को इसी स्थान पर 25 टन कोयला छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस द्वारा जब्त किया गया था. एक बार फिर उसी स्थान पर कोयला जब्त किया गया है. इस संबंध में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान ने बताया कि अवैध कोयला सहित इस धंधे में शामिल अवैध कोयला तस्करों के खिलाफ निरंतर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा. किसी भी हालत में अवैध कारोबार को होने नहीं दिया जाएगा. इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस छापेमारी में सीसीएल कथारा क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार, बोकारो थर्मल थाना के एसआई विक्रांत मुंडा, सहायक अवर निरीक्षक मनोहर मंडल सहित सीसीएल प्रबंधन की ओर से जारंगडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुईन मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–सीएम">https://lagatar.in/after-cm-hemant-soren-his-lawyer-wrote-a-letter-to-the-election-commission/">सीएम

हेमंत सोरेन के बाद उनके वकील ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, मांगी मंतव्य की कॉपी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही