Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सुभाषनगर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Bermo : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर प्रहलाद वर्णवाल ने रविवार को बेरमो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फुसरो नगर परिषद के पुराना सुभाष नगर स्थित भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया.  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुभाषनगर में कार्यालय की सुविधा नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी होती थी. लोगों की परेशानी को देखते हुए भाजपा के युवा एवं कर्मठ नेता प्रकाश कुमार सिंह के द्वारा कार्यालय की सुविधा बहाल की गई है. सुभाषनगर से बेरमो में बदलाव की बिगुल शुरू हो गई है. भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह ने कहा कि कार्यालय मंदिर का स्वरूप होता है. यहां संस्कार मिलता है और कार्यकर्ता को देश और पार्टी के प्रति काम करने की प्रेरणा मिलती है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि छोटे से छोटे जगह में पार्टी का अपना कार्यालय हो. बेरमो में भाजपा मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारों की पार्टी बन गईं है. भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने वंशवाद को चैलेंज करके रिपोर्ट कार्ड की राजनीति को खड़ा किया और जनता के लिए काम करने के लिए जुटे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 109 वें संस्करण देखा सुना गया. कार्यक्रम को श्रमिक नेता देवता नंद दुबे, भाजपा नेता कृष्ण कुमार, नवीन पांडेय, गुरुवारी देवी, गीता चौधरी, अनिल गुप्ता, अंजनी सिंह आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन चंदन राम ने किया. मौके पर भाजपा फुसरो नगर मंडल महामंत्री टुनटुन तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीणा देवी, जिला मंत्री रामू तांती, चंद्रभान सिंह, छोटू रवानी, लालमोहन महतो, चंदन चौहान, आशीष झा, टिंकू तिवारी, राहुल कुमार, कौशल कुमार, जिमी चौहान, कुंती कुमारी, पुष्पा देवी, कुंज बिहारी प्रसाद, प्रदीप रवानी, उज्जवल मुखर्जी, छोटू रवानी, रवींद्र सिंह, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-took-oath-as-the-chief-minister-of-bihar-for-the-9th-time-rjd-out-of-power-bjp-in/">नीतीश

कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राजद सत्ता से बाहर, भाजपा अंदर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही