Search

 
 
 

बेरमो : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज का अनिश्चितकालीन धरना

 
Bermo :  झारखंड लोकल बॉडी इंप्लाइज फेडरेशन के नेतृत्व में फुसरो नगर परिषद कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया गया है. धरना पर बैठे संगठन मंत्री संतोष कुमार ने कहा कि वे 5 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किये है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को हमारी मांगे पूरी करनी होगी. क्या है मांग- 1...राज्य में जो भी मजदूर 10 वर्ष से अधिक दिनों से कार्यरत है उनकी सेवा नियमित किया जाय. 2..नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्थापना मद में निकायों को अनुदान एवं ऋण में 70 प्रतिशत राशि दी जाए. 3..नगर निगम में कार्यरत दैनिक अनुबंध कर्मी समेत नियमित कर्मी के जोखिम वाले काम को देखते हुए 20 लाख की बीमा निकाय अपने स्तर से कराए. 4..पूर्व से कार्यरत कर्मी की सेवा नियमित हो और नई नियुक्ति पर रोक लगाई जाए. 5..एनजीओ के आधार पर कार्यरत कर्मियों एवं मजदूरों को निकाय में समायोजित किया जाए. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/3-1355-acres-of-land-will-be-acquired-for-ranchi-ring-road-construction-project/">रांची

रिंग रोड निर्माण परियोजना के लिए 3.1355 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही