Search

 
 
 

बेरमो : किशोरियों को दी गयी कुपोषण से बचाव की जानकारी, किचन गार्डन में मौसमी सब्जियां लगाने की सलाह

 
Bermo :  किशोरी कुपोषण की रोकथाम को लेकर जागरूकता के लिए बहादुरपुर में सहयोगिनी संस्था के सभागार में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में सहायक ट्रस्ट मुंबई के प्रमोद सिंदे, ऋचा नौला एवं सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस अवसर पर कसमार प्रखंड के 15 गाँव से आयी किशोरियों एवं महिलाओं को कुपोषण से बचाव के लिए किचन गार्डन विकसित करने की जानकारी दी गयी. इस दौरान प्रशिक्षक ने बताया कि देश की आधी आबादी महिलाओं एवं किशोरियों में कुपोषण की समस्या आम बात है. इसलिए अपने घर में किचन गार्डन बनाकर हरी पत्तीदार साग सब्जी व अन्य मौसमी सब्जियों की खेती करना जरूरी है. इसके उपयोग को बढ़ावा देकर हम कुपोषणमुक्त एवं एनीमियामुक्त गांव बनाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है. इसे भी पढ़ें- कोचांग">https://lagatar.in/high-court-refuses-to-grant-bail-to-kochang-gangrape-convicts-petition-dismissed/">कोचांग

गैंगरेप के दोषियों को बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार, याचिका खारिज
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/KUPOSHAN-2-300x154.jpeg"

alt="" width="300" height="154" />

साग सब्जी एवं इसके फायदे पर चर्चा

इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से पोषण से संबंधित साग सब्जी एवं इसके फायदे को कुमारी किरन बताया. मौके पर किशोरियों ने समूह चर्चा एवं कुपोषण से संबंधित चित्रांकन भी किया. मौके पर संस्था की कुमारी किरण, मंजू देवी, सूर्यमणि देवी, शेखर, अंजली सिंह, रोशनी परवीन, शाहिदा परवीन, रानी कुमारी, मुस्तरीन परवीन, रूपा कुमारी, सुनीता कुमारी, सरोज अड्डी, मुस्कान कुमारी, पूनम कुमारी, मंदाकिनी कुमारी, रुखसार परवीन, सानिया परवीन, नाजिया व अन्य किशोरियां मौजूद थी. इसे भी पढ़ें- दुमका">https://lagatar.in/dumka-bjp-does-not-have-money-for-the-poor-cm/">दुमका

: बीजेपी के पास गरीबों के लिए नहीं हैं रुपये- सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही