Search

 
 
 

बेरमो : झामुमो ने ललपनिया में निकाला भव्य आभार यात्रा, बीजेपी-आजसू पर साधा निशाना

 
Bermo : झामुमो गोमिया प्रखंड कमेटी द्वारा 1932 खतियान और आरक्षण का नया स्वरूप पास होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार यात्रा निकाली गई. यह यात्रा गोमिया प्रखंड के बड़कीपुन्नू पंचायत के फुटकाडीह चौक से शुरू हुई जो बेलडीह टांड़ पहुंची जहां सभा में तब्दील हो गई. इस यात्रा में गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद मुख्य तौर पर शामिल थे. बैंड बाजा और पारंपरिक ढोल नगाड़ों के साथ ग्रामीण भाग लिये. इस दौरान वीर सिदो-कान्हु स्मारक स्थल में उन्होंने माल्यार्पण भी किये. बेलडीह में आयोजित आभार सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि हजारों उत्साहित ग्रामीणों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि झारखंड का बेटा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1932 खतियान और आरक्षण में बढ़ोतरी बिल कैबिनेट से पास कराकर वर्षों पुराने अरमानों को पूरा किया है. वहीं उन्होंने कहा कि अब आजसू की दुकानदारी बंद हो गई है और आजसू-भाजपा बौखलाहट में अनाप शनाप बयान दे रही है. ये लोग हेमंत सरकार के ताबड़तोड़ जनहित के फैसलों को पचा नहीं पा रहे हैं. सभा में ग्रामीण महिलाएं और पुरुषों के साथ पूर्व विधायक भी ढोल नगाड़ों के बीच खूब झूमे. प्रखंड अध्यक्ष लुदु मांझी की अगुवाई में पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया गया. मौके पर कसमार के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, तेनुघाट विद्युत मजदूर यूनियन महामंत्री बबूली सोरेन, पूर्व उपप्रमुख गिरधारी महतो, प्रखंड सचिव और खम्हरा मुखिया बंटी उरांव, सियारी मुखिया रामवृक्ष मुर्मू, कोदवाटांड़ के मुखिया बबलू हेम्ब्रम, पूर्व मुखिया संजय कुमार, पंसस निमाय सिंह, पौलूस टुडू, श्यामदेव सोरेन, बाबूचंद बेसरा, मदन महतो, एनुल होदा, कुलदीप कुमार, एतो राम किस्कू, दुलार चंद नायक, दिनेश कुमार मुर्मू, अनिल हांसदा, आशा मुर्मू, कैलाश महतो, मंजूर आलम, मुंशी महतो, शानुराम, कार्तिक, विष्णुधारी साव, मुरली साव, महालाल किस्कू, सुंदरलाल समेत हजारों ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bajrang-accused-of-killing-8-year-old-child-in-bagbera-acquitted-due-to-lack-of-evidence/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में 8 वर्षीय बच्चे की हत्या का अभियुक्त बजरंग साक्ष्याभाव में बरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही