Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : मेगा शिविर में 31 किसानों को दिया गया लोन, केसीसी योजना के तहत मिला लाभ

Bermo :  गोमिया प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को केसीसी योजना का लाभ देने के लिए मेगा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में एक बार फिर बैंक के अधिकारियों ने सहयोग नहीं किया, लिहाजा आवेदन के अनुसार किसानों को केसीसी लोन का वितरण लक्ष्य के अनुपात में नहीं किया जा सका. कई किसान निराश होकर लौट गए. इस मेगा शिविर गोमिया प्रमुख प्रमिला चौड़े, उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, बीस सूत्री सदस्य पौलुश टुडू, बीडीओ कपिल कुमार, प्रभारी कृषि पदाधिकारी धनपत कुमार, आजसू नेत्री कौशल्या देवी, तकनीकी प्रबंधक शंकर यादव, मुखिया महादेव महतो, पंसस यशवंत कुमार, सैफ अली सहित प्रखंड के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-case-of-indecent-remarks-on-the-president-bjp-demonstrated-at-the-dc-office/">जमशेदपुर

: राष्ट्रपति पर अशोभनीय टिप्पणी के मामले में भाजपा ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

13 में 2 बैंक प्रतिनिधि पहुंचे

गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 13 बैंक के शाखा है. एक बार फिर बैंक ऑफ इंडिया गोमिया शाखा और ग्रामीण बैंक गोमिया के प्रतिनिधि ही पहुंचे थे, जबकि एसबीआई के दो, बीओआई के तीन, ग्रामीण बैंक के एक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी एक्सिस बैंक के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे. पिछले 23 जून के शिविर में 400 किसानों ने आवेदन फार्म भरकर जमा किया ताकि उन्हें इस शिविर केसीसी लोन मिल सके, लेकिन बैंक अधिकारियों की असहयोगात्मक रवैया के कारण किसानों को मेगा शिविर का लाभ नहीं मिल सका. चतरोचट्टी के मुखिया महादेव महतो ने कहा कि ग्रामीण बैंक जरकुंडा के असहयोगात्मक रवैया के कारण उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के किसानों को इस मेगा शिविर का लाभ नहीं मिल सका. गोमिया बीडीओ कपिल कुमार ने बताया कि प्रखंड में तीन हज़ार किसानों को केसीसी लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित है. इसी निमित्त प्रखंड के गांव गांव में प्रचार प्रसार कराया गया ताकि किसान इस योजना का लाभ ले सकें, लेकिन बैंक द्वारा सहयोग नहीं किए जाने के कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है. इसे भी पढ़ें- जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-bjp-workers-protest-against-mp-adhir-ranjan/">जामताड़ा

: सांसद अधीर रंजन के खिलाफ भाजपाइयों ने दिया धरना [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही