Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : ब्लूम साइंस ओलिम्पियाड में लोयला की जिया देश भर में अव्वल

Bermo : राष्ट्रीय स्तर पर ब्लूम साइंस ओलंपियाड द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में बोकारो जिला के गोमिया स्थित लोयला इंग्लिश मीडियम स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा जिया क्रिस्टीना हांसदा ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है. इसी स्कूल की सातवीं की ही छात्रा लावण्या ने 16 वां, दसवीं के छात्र आशुतोष कुमार सिंह ने 17वां और चौथी कक्षा की छात्रा स्मृति डे 19 वां स्थान हासिल किया. इस ओलंपियाड में देश के 22 राज्यों के 15 सौ स्कूल के दो लाख छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया था. इस उपलब्धि पर शुक्रवार 5 मई को स्कूल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए. मुख्य अतिथि ने विजयी विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे पिछड़े राज्य के सुदूरवर्ती गोमिया क्षेत्र के विद्यार्थियों ने देश में पहला स्थान प्राप्त कर गौरव प्राप्त किया है. नामचीन हस्तियों के बच्चों के बीच गोमिया की छात्रा ने अपने मेहनत और काबिलियत का लोहा मनवाया है. स्कूल में अभिभावक जिस उम्मीद के साथ बच्चों को भेजते हैं, उस सपने को स्कूल के शिक्षक और प्रबंधन पूरा करने पर खरा उतर रहा है. सम्मान समारोह में इस उपलब्धि के लिए स्कूल सचिव फादर सीरियक जोसेफ को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर गीत और नृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर मुखिया बंटी उरांव,  मुखिया अंशु कुमारी, पंसस हरि सिंह, लोयला उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर सुरेंद्र, इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य सिस्टर अलीशा मुंजनी, झामुमो के इकबाल अहमद, काशीनाथ तुरी, हेमू यादव, अशरफ अली, पिंटू पासवान, संतोष राम, सफदर अंसारी, सोनाराम बेसरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-birth-anniversary-of-raghunath-murmu-creator-of-mani-santali-script-in-chas/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : चास में मनी संताली लिपि के निर्माता रघुनाथ मुर्मू की जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही