Search

 
 
 

बेरमो : कसमार में मोबलाइजेशन कैम्प का आयोजन, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

 
Bermo : कसमार प्रखंड के मुरहुलसूदी पंचायत सचिवालय में मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन किया गया. इस पंचायत के कोतोगड्डा गांव को आदर्श गांव के लिए चयनित किया गया है. इसी निमित ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं झारखंड सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया. मौके पर मौजूद कल्याण गुरुकुल, बीओआई स्टार बोकारो आरसेटी, आनंद बुक्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड तथा जीसीएस ग्रुप के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया और उससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें- सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-buss-full-of-passengers-drowning-in-the-booming-giru-drain-got-out-with-the-help-of-tractor/">सोनुवा

: उफनाती गिरु नाले में डूबते-डूबते बची यात्रियों से भरी बस, ट्रैक्टर के सहारे निकाला गया

महिलाएं काफी जागरूक- बबीता देवी 

मुख्य अतिथि कसमार प्रमुख निवृत्ति कुमारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों को स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए बढ़-चढ़कर इस योजना से जुड़ने की आवश्यकता है. विशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता देवी ने कहा कि मुरहुलसूदी की महिलाएं काफी जागरूक हैं. स्वरोजगार से जुड़ने की इनमें ललक है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए सभी बढ़चढ़ आगे आएंगे. मौके पर स्थानीय मुखिया सरिता देवी, उप मुखिया उमा देवी, संजीव कुमार, पार्वती देवी, प्रतिमा देवी, कपिल कुमार, प्रशांत कुमार, तारा देवी, नरेश सोरेन, सुनीता देवी, मालती देवी, मनोज कुमार महतो, गीता देवी, आशा देवी, आनंद कुमार दे, शिवराम अड्डी, सीता देवी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-neighbors-clashed-over-chicken-in-tonto-four-people-injured-from-both-sides-in-the-fight/">चाईबासा

: टोंटो में मुर्गे को लेकर आपस में भिड़े पड़ोसी, मारपीट में दोनों पक्ष से चार लोग घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही