Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: पोकलेन में आग लगने से ऑपरेटर की मौत, मुआवजे की मांग

Bermo: सीसीएल ढोरी क्षेत्र में शुक्रवार को पोकलेन में आग लगने से ऑपरेटर की मौत हो गयी. घटना ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम (कल्याणी) परियोजना में कार्य के दौरान हुई. इसमें पोकलेन में आग लग गई. इससे पोकलेन ऑपरेटर महेंद्र यादव की जलने से मौत हो गई. मृतक हजारीबाग के जरहीया गांव का निवासी था. मृतक आउटसोर्सिंग कंपनी बीएलए में कार्यरत था. बताया जाता है कि अचानक पोकलेन में आग लग गई. पोकलेन ऑपरेटर महेंद्र मशीन में ही आग के चपेट में आ गए. इससे उनकी मौत हो गई. पोकलेन में आग इतनी भयवाह थी कि महेंद्र को बचाने के लिए रेस्क्यू करने की कोशिश की गई. लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका. घटना के बाद टैंकर और फायर बिग्रेड से पोकलेन में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया. बीएलए कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं है. जानकारी मिलने पर ही कुछ कहा जा सकता है. समाचार लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही था. बीएलए कंपनी के कामगार साथी शव को वहीं रखकर नौकरी व मुआवजे की मांग करते रहे. घटना की जानकारी जब शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को मिली तो वे मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच हो. साथ ही कंपनी मृतक के आश्रित को मुआवजा और नियोजन दे. इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-shinde-faction-launched-a-campaign-to-remove-deputy-speaker-uddhav-thackeray-said-i-have-no-attachment-to-power/">महाराष्ट्र

: शिंदे गुट ने डिप्टी स्पीकर को हटाने की मुहिम छेड़ी, उद्धव ठाकरे ने कहा, मुझे सत्ता का कोई मोह नहीं
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर काफी संख्या में सीआईएसएफ के जवान और चंद्रपुरा पुलिस पहुंच गयी. घटना की सूचना पर मिलने पर ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, एसओपी प्रतुल कुमार, पीओ कुमार सैरभ व बीके गुप्ता, एरिया सेफ्टी ऑफिसर एके शर्मा एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर सीताराम यूके, एरिया ट्रेनिंग ऑफिसर वीरेंद्र सिंह, मैनेजर शैलेश प्रसाद व रंजीत कुमार, सेल ऑफिसर बीएन सिन्हा, इन मोर्सा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, यूनियन प्रतिनिधि गिरजा शंकर पांडे, जितेंद्र दुबे, पवन सिंह, शिवनंदन चौहान, चंद्रशेखर महतो, भीम महतो, जवाहरलाल यादव, नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और उपाध्यक्ष छेदी नोनिया मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/nda-presidential-candidate-draupadi-murmu-files-nomination-in-presence-of-pm-modi-rajnath-singh-amit-shah/">पीएम

मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह की मौजूदगी में एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन भरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही