Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : छात्राओं के बीच शरबत बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

Bermo : कस्तूरबा श्री विद्यानिकेतन ढोरी में छात्राओ में शरबत बनाने की कार्य कुशलता को परखने के लिए सोमवार 8 मई को शरबत बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता तीन वर्गों में क्रमशः शिशु वर्ग, बाल वर्ग और किशोर वर्ग की छात्राओ के ग्रुप में आयोजित की गई. निर्णायक की भूमिका में सह सचिव दीपा महतो, विद्यालय की आचार्या ललिता और वीणा दीदी ने निभाई. प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में प्रथम स्थान प्रिसा, सोनाली, श्रेया, साक्षी, श्रीजीता बनर्जी के ग्रुप ने हासिल किया. बाल वर्ग में प्रथम स्थान पर अनुष्का, साक्षी, स्मृति, नेहा सामूहिक ग्रुप ने स्थान प्राप्त किया. किशोर वर्ग में पूजा, नंदिनी, लक्ष्मी, माधवी की ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस मौके पर संकुल संयोजक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्या इंद्रावती मिश्रा, कुमार गौरव, शैलबाला कुमारी, विभा सिंह, अनूपमा झा, संजू ठाकुर, प्रियंका कुमारी, राजेंद्र पांडे, नीलू साहू व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-baranwal-youth-association-arranged-for-a-cold-drink/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : बरनवाल युवक संघ ने की शीतल प्याऊ की व्यवस्था [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही