Search

बेरमो: पेट्रोल की कीमत हुई कम, महंगाई में कोई कमी नहीं

Bermo: पेट्रोल डीजल के दाम में कमी होने के बाद भी महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है. इससे आमलोग परेशान हैं. बेरमो इलाके में आमलोग से लेकर दुकानदारों पर महंगाई भारी पड़ रही है. राशन दुकानदारों ने बताया कि जब डीजल पेट्रोल के दाम 80 से 90 रुपए लीटर थे, तब खाद्य सामग्री की कीमत में वृद्धि हुई थी. अभी भी वैसी ही है. जबकि इसमें सुधार होना चाहिए था. दुकानदारों ने बताया कि राहर दाल 100 रुपये केजी था, वह अभी भी उसी दर से बिक रहा है. चीनी 40 रुपया, चना दाल 65 और चना 60 रुपया केजी था, वह आज भी है. इसे भी पढ़ें- एलआईसी">https://lagatar.in/after-lic-modi-government-will-sell-stake-in-hindustan-zinc-stamped-in-cabinet-meeting/">एलआईसी

के बाद हिंदुस्तान जिंक में हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर दूसरी ओर हॉर्लिक्स के दाम में 25 रुपए की वृद्धि हुई है. कपड़ा धोने के साबुन की कीमत में वृद्धि ना कर वजन में कटौती कर दी गी है. वहीं नहाने का साबुन के दाम में वृद्धि हो गई है. बच्चों के लिए खाने वाले बिस्कुट के दाम में वृद्धि हुई है. मेरीगोल्ड 30 था जो बढ़कर 35 हो गया है. इसी प्रकार प्राइम टाइम बिस्कुट 40 था वह 50 हो गया है. बहुत से बिस्कुट के दाम में वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन उसका वजन कम कर दिया गया है. पतंजलि भी मूल्य वृद्धि करने में पीछे नहीं है. पतंजलि का टूथ पेस्ट 40 रुपये वाला 50 रुपये का हो गया है. हींग 20 वाला 25 और 40 वाला 50 रुपये का हो गया है. महंगाई कम होने की बजाय उसी स्तर पर है. इस पर गोमिया कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि तेल के दाम गिर गये हैं. इसके बाद भी खाद्य सामग्री की कीमतों में कमी नहीं आयी है. इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए. इसे भी पढ़ें- ज्ञानवापी">https://lagatar.in/gyanvapi-case-civil-court-sent-the-matter-to-fast-track-court-hearing-on-30th-demand-to-stop-entry-of-muslims/">ज्ञानवापी

केस : सिविल कोर्ट ने मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा, सुनवाई 30 को, मुस्लिमों की इंट्री रोके जाने की मांग   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//