Search

 
 
 

बेरमो : सत्यम क्रिकेट क्लब की खिलाड़ियों ने सीआरपीएफ जवानों को बांधी राखी

 
Bermo : गोमिया प्रखंड के स्वांग स्थित सत्यम क्रिकेट क्लब की महिला खिलाड़ियों ने 27 अगस्त रविवार को सीआरपीएफ 26वीं बटालियन के जवानों को राखी बांधकर उनकी रक्षा की कामना की. जवानों ने भी बहनों को उपहार भेंटकर उनकी रक्षा करने का वचन दिया. सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एन बालामुरुगन ने भावुक होकर कहा कि क्लब की महिला खिलाड़ियों ने हमारी कलाई पर राखी बांधकर अपने परिवार से दूर होने की कमी पूरी कर दी है.  उन्होंने सभी बहनों को हर संभव मदद करने की बात कही. बहनों ने जवानों से कहा कि इस बार हर त्योहार आप सभी के साथ मिलकर मनाएंगे. मौके पर कैम्प की तरफ से सभी को नास्ता कराया गया. इस अवसर पर अमरावती देवी, लक्ष्मी देवी, रूपा, सुखमती ऋतू, रिया, प्रिया, प्रीति, रेशमा, काजल, पूजा, कविता, नंदनी, मनीषा, मुस्कान, कुमकुम, दिव्यांका, लक्ष्मी सहित अन्य महिला खिलाड़ी मौजूद थीं. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/ahibganj-woman-gave-birth-to-a-child-with-6-6-fingers-in-hands-and-feet/">साहिबगंज

: महिला ने हाथ-पैर में 6-6 अंगुलियों वाले बच्चे को दिया जन्म [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही