Search

 
 
 

बेरमो : गोविंदपुर परियोजना के पीओ दिनेश गुप्ता बने कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक

 
Bermo : सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक हर्षद दातार का स्थानांतरण कर दिया गया है. वहीं कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर परियोजना में पदस्थापित परियोजना पदाधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता को कथारा क्षेत्र का नया महाप्रबंधक बनाया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग के एचओडी पीके सिन्हा ने ऑफिस ऑर्डर निकाला है. जीएम हर्षद दातार को सीसीएल हेडक्वार्टर जीएम (आईई) बनाया गया है. इसी तरह सीसीएल बीएंडके एरिया के एकेके परियोजना के मैनेजर एके तिवारी को सवांग गोविंदपुर का परियोजना पदाधिकारी बनाया गया है. कथारा क्षेत्र के एसओ स्टाफ ऑफिसर विनोद कुमार को कथारा एरिया में ही एसओ माइनिंग के पद पर पदस्थापित किया गया है. कथारा एरिया के जीएम बनाये जाने पर दिनेश गुप्ता ने कहा कि सीसीएल सीएमडी पीएम प्रसाद के मार्गदर्शन में कथारा क्षेत्र में उत्पादन कार्य को गति देना है. साथ ही कथारा एरिया के उन्नति व आसपास के क्षेत्र का विकास करना प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से चालू वित्तीय वर्ष में मिले कोयला उत्पादन के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेंगे. यह">https://lagatar.in/bokaro-police-inaugurated-incidents-of-theft-in-temples-four-arrested/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : पुलिस ने मंदिरों में चोरी की घटनाओं का किया उद्भेदन, चार गिरफ़्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही