Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पुलिस ने हत्या के मामले का किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Bermo : बेरमो थाने की पुलिस ने पिछले दिनों साजिद हुसैन उर्फ मिस्टर की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत 16 मई को फुसरो स्थित पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित खुशी रेस्टोरेंट के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक क्षत विक्षत शव बरामद किया गया था. शव की पहचान ढोरी स्टाफ क्वार्टर निवासी मोइनुदीन अंसारी के पुत्र साजिद हुसैन उर्फ मिस्टर के रूप में हुई थी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-junior-officers-angry-due-to-less-salary-than-employees-in-bccl/">धनबाद

: BCCL में कर्मचारियों से कम वेतन होने से जूनियर ऑफि‍सर्स नाराज मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. बेरमो थाने की पुलिस इस सम्बंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. अनुसंधान के क्रम में मृतक के मोबाइल एवं उसके साथ बातचीत करने वालों की गतिविधि की जांच की गयी. इसी दौरान पूछताछ के क्रम में पता चला कि  बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाबेड़ा ढोरी बस्ती निवासी स्वर्गीय जामरूल हक के पुत्र अरबाज खान उर्फ बंटी जिस का स्थाई पता धनबाद जिले के जोडापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत है. इसे भी पढ़ें-गोली">https://lagatar.in/ssb-jawan-died-due-to-bullet-election-duty-was-engaged-in-bagodar/">गोली

लगने से SSB जवान की मौत, चुनाव ड्यूटी पर पहुंचे थे बगोदर वहीं बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो स्थित रामरतन स्कूल के समीप  रहने वाले संतोष साहनी के 15 वर्षीय पुत्र सक्षम साहनी उर्फ लक्की से पूछताछ की गयी. पूछताछ के दौरान उसने आपसी रंजिश के कारण घटना को अंजाम देने की बात कही और अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इस घटना के उद्भेदन में पुनि सह बेरमो थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान सहित बेरमो थाना के पुअनि सुभाष पासवान, पुअनि नवीन कुमार, पुअनि मुस्ताक आलम, पुअनि गुलशन कुमार शामिल थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही