Search

 
 
 

बेरमो: शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

 
Bermo: भारत बंद को लेकर प्रशासन सक्रिय है. इसे लेकर पुलिस ने सोमवार को बेरमो के फुसरो, गोमिया, पेटरवार, जरीडीह और नावाडीह क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर पुलिस हर जगह मुस्तैद रही. एसडीपीओ सतीश चंद्र झा अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर जायजा लिये. वहीं बेरमो थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान ने फुसरो बाजार में फ्लैग मार्च किया. पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सभी को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी. वैसे पिछले दस दिनों से प्रशासन काफी मुस्तैद रह रही है. इसे भी पढ़ें- कर्नाटक">https://lagatar.in/in-karnataka-pm-modi-gave-a-gift-of-27000-crores-without-naming-the-agneepath-said-we-have-opened-the-defense-sector-for-the-youth/">कर्नाटक

: पीएम मोदी ने 27000 करोड़ की सौगात दी,अग्निपथ का नाम लिये बिना कहा, हमने डिफेंस सेक्टर युवाओं के लिए खोला इसे लेकर सभी संदिग्ध स्थानों पर पुलिस जवानों के साथ शहर में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी. फ्लैग मार्च पुराना बीडीओ ऑफिस से फुसरो बाजार के मुख्य मार्ग सहित शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर किया गया. इस दौरान लोगों को शांति व्यवस्था का संदेश दिया गया. गोमिया में आशीष खाखा भारत बंद को लेकर सक्रिय रहे. चौक चौराहे पर पुलिस तैनात थी. बेरमो में भारत बंद का कोई असर नहीं था. लंबी से लेकर कम दूरी के सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन जारी रहा. वहीं सरकारी और गैर सरकारी सभी स्कूल बंद थे. बैंक भी बंद रहे. जबकि प्रखंड मुख्यालय खुले थे. आम दिनों की तरह बाजार खुले थे. इसे भी पढ़ें- Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-exclusive-jharkhand-government-will-pay-the-bill-for-pils-legal-battle-of-shell-company-kapil-sibals-fee-of-rs-22-lakh/">Lagatar

Exclusive : शेल कंपनी की PIL की कानूनी लड़ाई का बिल झारखंड सरकार भरेगी, कपिल सिब्बल की फीस 22 लाख रुपये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही